अंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

अमेरिका ताइवान को F-16 विमान बेचकर चीन के खिलाफ करेगा मजबूत

आम मत | वॉशिंगटन

चीन के खिलाफ ताइवान को मजबूत करने के लिए अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने लड़ाकू विमान निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन को 10 साल तक एफ-16 विमान का आधुनिक संस्करण बनाने का 62 अरब डॉलर (4.65 लाख करोड़ रुपए) का ठेका दिया है। माना जा रहा है इनमें से अधिकांश विमान ताइवान को दिए जाएंगे।

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने आदेश में किसी देश का उल्लेख नहीं किया है। माना जा रहा है कि 2019 में ताइवान के साथ हुए लड़ाकू विमान सौदे के लिए इन्हीं में से 66 विमान दिए जाएंगे। कंपनी को 31 दिसंबर, 2026 तक विमानों का निर्माण करना है। यह बिक्री आज के मूल्य पर ही जारी रहेगी। 62 अरब डॉलर की धनराशि में 90 विमान तैयार होंगे, जिनमें से ताइवान को 66 विमानों की आपूर्ति होगी।

बाकी 24 विमान मोरक्को को दिए जा सकते हैं। अमेरिका से उसने भी इन विमानों की खरीद का समझौता किया है। ताइवान और चीन के बीच तनाव इस समय चरम पर है। हाल ही में अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स ऐजर ने ताइवान की यात्रा की है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button