अंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरेंविज्ञान

हैपेटाइटिस सी वायरस की खोज पर तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार

आम मत | स्टॉकहोम

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हैपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को इस वर्ष मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इनमें अमेरिका के दो और ब्रिटेन के एक वैज्ञानिका का नाम शामिल है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में 7 करोड़ लोग हैपेटाइटिस से पीड़ित हैं। इस बीमारी के कारण प्रति वर्ष 4 लाख लोगों की मौत होती है। इस रोग को क्रॉनिक बीमारी की श्रेणी में रखा जाता है। लीवर से जुड़ी बीमारियों और कैंसर का प्रमुख कारण है। हैपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने के कारण अमेरिका के हार्वि जे ऑल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटेन के माइकल हॉगटन को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि चिकित्सा के क्षेत्र में मिलने वाले इस सबसे बड़े पुरस्कार में 10 लाख 18 हजार यूएस डॉलर, एक गोल्ड मैडल प्रदान किया जाता है। स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के सम्मान में दुनियाभर में हुई अहम खोज को लेकर यह पुरस्कार दिया जाता है।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button