अंतराष्ट्रीय खबरेंप्रमुख खबरें

अरुणाचल प्रदेशः चीन के सैनिकों ने 5 लड़कों को किया अगवा

आम मत | ईटानगर

लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव के बीच चीन ने फिर से घटिया हरकत की है। इस बार चीन के सैनिक सीमावर्ती अरुणाचल प्रदेश के एक गांव के 5 लड़कों को अगवा कर ले गए। इनके साथ दो अन्य लोग भी थे, जो बचने में कामयाब रहे। घटना नाछो क्षेत्र की बताई जा रही है। यह सुबानसिरी जिले में आता है।

राज्य के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने ट्विटर पर अगवा किए गए लड़कों नाम भी बताए। एरिंग ने कहा- चीनी सैनिकों ने नाछो कस्बे निवासी पांच लड़कों को अगवा किया है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपील की है कि पांचों लड़कों की सुरक्षित वापसी होनी चाहिए। साथ ही कहा कि घटना ऐसे वक्त हुई, जब राजनाथ सिंह रूस और चीन के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की इस हरकत से बेहद गलत संदेश जाएगा।

चीन को माकूल जवाब जरूर दिया जाना चाहिए। एरिंग ने ट्वीट के साथ फेसबुक का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। इसमें बताया गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों ने किन भारतीयों को अगवा किया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इन पांच लड़कों को कब किडनैप किया गया।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button