अंतराष्ट्रीय खबरें

चौथी बार नीलाम होगा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बचपन का घर

आम मत | वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बचपन का घर चौथी बार नीलाम होगा। इसकी कीमत 22 करोड़ रुपए तय की गई है। ट्रंप के पिता फ्रेड ने न्यूयॉर्क की जमैका स्ट्रीट में यह घर बनवाया था। ट्रंप 4 साल की उम्र तक इस घर में रहे थे। इस घर में 5 बेडरूम हैं। इस घर की सबसे पहली नीलामी वर्ष 2016 में हुई थी।

पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति ने इसे लिया था, लेकिन बोली लगाने वाले ने एक साल बाद इसे लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के कटआउट के साथ एयरबीएनबी पर नीलामी का विज्ञापन दिया गया था। बात नहीं बनने के बाद अब इस घर की चौथी बार नीलामी हो रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button