अपराधएंटरटेनमेंटप्रमुख खबरें

रिया की बढ़ीं मुश्किलें, सीबीआई ने एफआईआर में नाम किया शामिल

आम मत | मुंबई

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। केस की जांच अब सीबीआई करेगी। इसी कड़ी में सीबीआई ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की। इसमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार का नाम शामिल किया गया है।

एआईआर ने एफआईआर में रिया के अलावा उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य लोगों के नाम भी दर्ज किए हैं। सीबीआई ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंः लेबनानः बेरुत में धमाका, 4000 से ज्यादा घायल, 100 से अधिक की मौत

सीबीआई ने बिहार पुलिस से भी संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि सीबीआई हर पहलू से जांच करने जा रही है। सुशांत के पिता ने जब से रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में FIR दर्ज करवाई, तभी से ये मामला रिया के इर्द-गिर्द घूम रहा है।

Sushant Rhea
रिया की बढ़ीं मुश्किलें, सीबीआई ने एफआईआर में नाम किया शामिल 7

इधर, बिहार पुलिस का दावा है कि उनके पास रिया के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। उल्लेखनीय है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ रुपए हड़पने, आत्महत्या के लिए उकसाने सहित कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची थी।

यह भी पढ़ेंः भूमिपूजन के बाद मोदी बोले- राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम

मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप बिहार पुलिस ने लगाया था। बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा था कि मुंबई पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रही है। मुंबई जांच के लिए पहुंचे उनके अधिकारियों को क्वॉरंटाइन कर दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मी भी छिपते-छिपाते घूम रहे हैं।

दूसरी ओर, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को बयान दिया था कि अगर सुशांत के पिता सीबीआई जांच की मांग करेंगे तो वे सिफारिश करेंगे। इसके बाद मंगलवार को बिहार सरकार ने केंद्र को सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। बुधवार को केंद्र ने सीबीआई जांच की मांग स्वीकार करते हुए अधिसूचना जारी कर दी।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button