अपराधअंतराष्ट्रीय खबरें

पाकः 26/11 हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा का सरगना लखवी फिर गिरफ्तार, यह है मामला

आम मत | लाहौर

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर ए तैयबा सरगना जकी उर रहमान लखवी को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया। उसे टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पाक के पंजाब में आतंकियों को आर्थिक मदद करने के आरोप में लखवी को गिरफ्तार किया गया।

हालांकि, उसकी गिरफ्तारी का मुंबई हमले से कोई संबंध नहीं है। पाक के पंजाब आतंक निरोधी विभाग के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि लखवी को लाहौर से गिरफ्तार किया गया। लखवी को साल 2008 में मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी करार दिया था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में 26 नवंबर को पाक सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे। इनमें कई विदेशियों समेत 155 लोगों की मौत हो गई थी। हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी है, जिसे पाकिस्तान में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button