अपराधप्रमुख खबरें

सोशल मीडिया पर धोनी की बेटी जीवा के रेप की धमकी, दी गंदी-गंदी गालियां

आम मत | नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं। CSK ने धोनी की कप्तानी में 3 बार आईपीएल का ताज अपने नाम किया। इस सीजन में उनकी टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही है। धोनी की टीम 6 में से 4 मैच हार कर छठे स्थान पर है। चेन्नई की लगातार हार के कारण फैंस मायूस हो गए हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर कप्तान धोनी की बेटी के रेप की धमकी दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम पर जीवा को रेप की धमकी मिली है। इतना ही नहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन से झल्लाए लोग धोनी की बेटी जीवा को गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि धोनी की बेटी जीवा 5 साल की हैं। एक नन्ही बच्ची के लिए सोशल मीडिया पर सामने आ रही इस तरह की घटिया सोच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है। लोगों की मांग है कि जीवा को रेप की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

और पढ़ें

संबंधित स्टोरीज

Back to top button