
Page Visited: 1007
Read Time:57 Second
आम मत | नई दिल्ली
केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के उपराज्यपाल दिनेश्वर शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें 25 नवंबर को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। 27 नवंबर को चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया था। शर्मा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि दिनेश्वर शर्मा जम्मू-कश्मीर के पूर्व वार्ताकार रह चुके हैं। वे आईबी के पूर्व प्रमुख भी रह चुके हैं। केरल कैडर के 1976 बैच के आईपीएस दिनेश्वर शर्मा 2016 में आईबी प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे।