
Page Visited: 134
Read Time:43 Second
आम मत | नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने एक रैंक एक पेंशन (ओआरओपी) के तहत दी जाने बकाया पेंशन राशि शुक्रवार को जारी कर दी। ओआरओपी के तहत 20 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों या उनके पारिवारिक पेंशनधारियों को पेंशन राशि वितरित होगी।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ओआरओपी के तहत 20 लाख 60 हजार 220 पेंशनधारियों को 10795.4 करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में जमा कराई गई है। ओआरओपी के तहत हर वर्ष 7123.38 करोड़ खर्च हुआ है, जो अब तक 42740.28 करोड़ के बराबर है।